कोविड-19 के दौर में नारी सशक्तिकरण को समर्पित P.C.M.S.D. कॉलेज की तरफ से फीसों में भरी रियायतें एंव स्कालरशिप देने का एलान
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
नारी सशक्तिकरण के प्रति अग्रसर रहने वाली पी सी एम एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन ने कोविड १९ के मुश्किल समय को ध्यान में रखते हुए सेशन 2020-21 में कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को कई तरह की सहूलतें देने की पहल की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने बताया की इस वर्ष छात्राओं को फीसों में भरी रियायत दी जा रही है। कॉलेज की तरफ से होनहार एंव जरूरतमंद छात्राओं के लिए कई नई छात्रवृति योजनाएं भी शुरू की गई हैं । किसी भी स्ट्रीम की यूनिवर्सिटी में प्रथम रहने वाली छात्राओं को प्रत्येक वर्ष चार सत्य प्रेम २४ कैरट गोल्ड मैडल प्रदान किए जाते हैं। इसके इलावा यूनिवर्सिटी टॉपर छात्राओं की पूरी फीस माफ़ की जाएगी। यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को फीस में 10,000/- रूपए तक की छूट, यूनिवर्सिटी में तृतीय रहने पर 8,000/- रूपए तक की छूट तथा यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर रहने पर 5,000/- रूपए की छूट दी जाएगी। कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पूरा लाभ दिया जायेगा। 86% से 89% अंक प्राप्त करने पर छात्राओं को 6000/- रूपए की छूट, 81% से 85% अंक प्राप्त करने पर 4000 रूपए की छूट, 76% से 80% तक अंक प्राप्त करने पर छात्राओं को 2000/- रूपए की छूट दी जाएगी। जरूरतमंद छात्राओं के लिए फीसों में कई प्रकार की रियायतें दी जाती हैं जैसे सिंगल पैरेंट चाइल्ड के लिए फीस में 3000 तक की छूट दी जाएगी। सिस्टर कन्सेशन 2500 रूपए है। पूर्ण रूप में शरीरिक तौर पर अयोग्य होने पर फीस में 50% तक की रियायत है। युथ फेस्टिवल में विजेता रहने वाली छात्राओं को कॉलेज की तरफ से पोजीशन अनुसार रियायतें दी जाती हैं। खिलाडियों को निशुल्क पी जी एंव मेस की सहूलत भी दी जाती है। फीस आसान किश्तों में देने की सहूलत भी है। इसके इलावा कॉलेज की तरफ से बहुत साड़ी छात्रवृतियां, छात्राओं को विभिन्न ऍन जी औ की तरफ से भी मुहैया करवाई जाती है। इन छात्रवृतियों को प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऍन जी औ द्वारा रखे गए मापदंडों पर खरा उतरना होगा। इसके इलावा जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज के बुक बैंक से निशुल्क किताबें भी दी जाती हैं। अध्यापिकाओं की तरफ से छात्राओं की हर प्रकार की जरूरत की विशेष ध्यान रखा जाता है।

