जालन्धर के भाजपा नेता मोहिन्दर भगत भी कोरोना संक्रमित

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पंजाब में कोरोना वायरस के रोज कई नए मामले सामने आ रहे है। अब जालन्धर में पूर्व भाजपा विधायक भगत चूनी लाल के बेटे और भाजपा नेता मोहिन्दर भगत भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है। जनकारी के अनुसार मोहिंदर भगत की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। मोहिंदर भगत जालन्धर वेस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भगत के अलावा जालन्धर में आज कई और लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। मोहिन्दर भगत के पाजिटिव पाए जाने के बाद उनसे मिलने जुलने वाले लोगों में चिंता फैल गई है।

37 Views