Murder : पति ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी को मार डाला, पढ़ें कया था मामला
मोगा : प्राईम पंजाब
पंजाब के मोगा में गुस्से में पागल हो कर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने यह हत्या उसने अपने बच्चों के सामने ही की। यह वारदात लैंडके के एरिया में गत रात हुई जब एक युवक ने अपनी पत्नी को मार डाला। मृतका सरबजीत कौर (42 ) कुछ समय से अपने पति से के घर से किसी प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब 8 माह बाद वह वापस लौटी थी। उसकी दो बेटियां पति के साथ रहती थी। बीती रात सरबजीत कौर अपने घर अपनी बेटियों और घर का सामान लेने आई थी। इसी दौरा दोनों पति पत्नी में झगड़ा हो गया। जिस दौरान पति ने किसी लाठी और हथियार से उसको मार डाला। वहीं बेटी ने बताया कि हमारी मां अलग रहती थी और हम अपने पापा के साथ रहती है और रात को मां घर का सामान लेने आए और मां और पापा में झगड़ा हो गया और इस झगड़े में पापा ने मां को किसी चीज से मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, जगराओं तहसील के गांव हांस का रहने वाला जगजीत सिंह पिछले 20 साल से मोगा जिले के गांव लंडेके की एमपी बस्ती में अपने ससुराल में रह रहा था। 3 बच्चों की मां उसकी 40 वर्षीय पत्नी सरबजीत कौर एक युवक के साथ चली गई थी। 8 महीने बाद वह आकर 2 बेटियों को साथ ले जाने की जिद करने लगी। पति ने न जाने के लिए बार-बार कहा, लेकिन वह नहीं मानी तो पति ने डंडे और तेज धार हथियार से करके हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी पति जगजीत सिंह ने खुद थाने जाकर बताया कि उसकी पत्नी की डंडा लगने से मौत हो गई।
एक मोहल्लावासी ने बताया कि महिला के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। सोमवार को महिला घर का समान भी उठाकर ले जा रही थी और अपनी दो बेटियों को भी साथ ले जा रही थी तो उस के पति जगजीत सिंह ने कहा कि अपने दो जवान बेटियों व बेटे का घर रहकर पालन-पोषण करे। इसके बाद रात समय बाहर से आदमी बुलाकर महिला ने झगड़ा कर दिया, जिस दौरान उसके पति के हाथ में पकड़ी लाठी उसके सिर में लगी और उसकी मौत हो गई।
www.primepunjab.com
Keywords : lady murdered in moga,murder,man killed his wife,lover,ran with lover,illict relations

