कल बुधवार सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
29 जुलाई बुधवार को पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (PPDAP) की ओर से अपनी मागों को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल रखी जाएगी। जिसके चलते जालन्धर सहित पूरे पंजाब में बुधवार सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदेश के सारे पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। PPDAP के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने जनता से हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की अपील की है। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार ने खजाना भरने की होड़ में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर भारी वैट लागू कर दिया है। इसकी असल मार जनता झेल रही है। पंजाब में लोगों को पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा खरीदना पड़ रहा है। जिस से पंजाब ें पंपों का कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

42 Views