बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई-
पिछले कुछ समय के दौरान बॉलीवुड के कई कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए है। जिस से बॉलीवुड को झटका लगा है। अब एक और बॉलीवुड कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का आज निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से उनकी मृत्यु हुई। मंगलवार दोपहर बाद उन्हें  मुंबई में भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

शेखपुरा के हुसैनाबाद में रह रहे भतीजे असद रज्जा ने उनकी मौत की पुष्टि की है। कुमकुम का असली नाम ज़ैबुनिस्सा (Zaibunnissa) था। उनका जन्म 22 अप्रैल को बिहार के शेखपुरा (अब) में हुआ था। कुमकुम ने 1954 में बतौर डांसर बॉलीवुड में कदम रखा था। कुमकुम फिल्म ‘आर पार’ के गाने ‘कभी आर कभी प्यार लगा तीरे नजर’ में नजर आई थीं। कुमकुम को गुरू दत्त ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। वह 50 और 60 के दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं। कुमकुम के निधन पर मशहूर एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट किया, ‘हमनें एक और रत्न खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था। वह हमारे लिए परिवार थीं भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।’

कुमकुम ने अपने लंबे फिल्मी करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने किशोर कुमार और गुरु दत्त जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया था। आज भी फिल्म प्रेमी उनकी निभाई भूमिकाओं को याद करते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Keywords : Kum Kum,Bollywood,Bollywood actress,Guru dutt,Kishoe kumar,hindi films,heart attack,mumbai

53 Views