Crime News : आज था युवक का जन्म दिन रात को कर दी गई हत्या
तरनतारन : प्राईम पंजाब
18 साल के एक लडक़े का आज जन्म दिन था। पर इस से पहले ही गत रात्रि उस की हत्या कर दी गई। यह घटना तरनतारन जिले जिले के गांव घडक़ां की है। वहांं पर मंगलवार रात को एक युवक की हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को उसका जन्मदिन था। और इससे पहले सोमवार रात वह घर से टहलने के लिए निकला था। पर वापस नहीं लौटा, उसके वापस नहीं आने पर परिवार के लोग रातभर उसे ढूंढते रहे और सुबह उसकी लाश बरामद हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जिले के गांव घडक़ां के जुगराज सिंह (18) पुत्र बलकार के रूप में हुई है। रातभर परिवार के लोग जुगराज की तलाश करके परेशान होते रहे और मंगलवार सुबह उसकी खून से सनी लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस हत्या के कारण की जांच की जा रही है।


