BIG NEWS : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर 15 दिन में , मार्डना कंपनी की वैकसीन के ट्रायल फाइनल चरण में

वॉशिंगटन-

विश्व भर में कोरोना महामारी एक भयानक समस्या बनी हुई है। विश्व के ज्यादातर देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 दिन पहले एक एक ट्वीट में लिखा था कि कोरोना के वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर है। उनहोनें कहा कि कि मॉडर्ना इंक कपनी के ट्रायल फायनल चरण में है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। इस वैक्सीन को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। 

सोमवार को शुरु हुआ वैक्सीन का दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल-

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के क्रम में सोमवार को दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायल शुरू हुआ। इस ट्रायल में 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है। दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन की खोज के लिए जो कोशिश हो रही है, उनमें जो वैक्सीन आखिरी फेज में हैं, उसमें अमेरिका भी शामिल है।

38 Views