BIG NEWS पंजाब : बजुर्ग महिला ने पुलिस के सामने खुद पर पैट्रोल छिडक़ कर आग लगाई हालत गंभीर
तरनतारन : प्राईम पंजाब
पंजाब के तरनतारन के गांव भैल ढायेवाला में आज सभी के होश् उड़ा देने वाली एक घटना घटित हुई है। वहां पर उस समय हडक़म्प मच गया जब जमीनी विवाद से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस के सामने ही खुद को आग लगा ली। जिस से वह बुरी तरह से जल गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखल कराया गया है। पीडि़त महिला के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के कारण उनके पड़ोसियों की तरफ से उनको काफी समय से तंग परेशान किया जा रहा था और पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही थी, जिस कारण बुजुर्ग महिला ने पुलिस की मौजूदगी में खुद को आग लगा ली। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार आग से महिला का शरीर लगभग 75 प्रतिशत झुलस चुका है और उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। परिवार की तरफ से पुलिस प्रशासन से इन्साफ की मांग की जा रही है। इस मामले की लाईव वीडियो भी सामने आई है। जिसे देखने वालों के रौंगटे खड़े होजाते है।

