BREAKING NEWS पंजाब : 3 नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर बैंक से 11 लाख रुपए लूटे
होशियारपुर : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना के साथ ही अपराधों का ग्राफ तेजी से उपर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। आज होशियारपर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में जा कर 11 लाख रुपए लूट लिए। ये वारदात जिला होशियारपर के गांव गिलजियां की है। वहां स्थिति इंडियन ओवरसीज बैंक की बांच में तीन नकाबपोश लुटेरे चैक कलीयर करवाने के बहाने दाखिल हो गए। अंदर जा कर उन्होनें बैक के खंजाची को पिस्तौल दिखा कर 11 लाख रुपए की राशि लूट ली और फरार हो गए। इस वारात के बाद सनसनी फैल गई और पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच कर जांच कर रहे है।
www.primepunjab.com
Keywords : bank robbery,robbers,hoshiarpur,punjab news,india overseas bank
39 Views

