Crime News : होटल पर पुलिस की रेड सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़किया और 5 पुरुष काबू
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
कोरोना वायरस के डर से लोगों को सोशल डिस्टेंस करने की सलाह दी जा रही है। वहां लोग खुलकर सरकारी आदेशों और कानून की झज्जियां उड़ाने में लगे हुए है। अनलाक शुरु होते ही लोग अपने पुरान खेल खुल कर खेलने लगे है। वहीं चंडीगड़ में पुलिस ने कजहेड़ी स्थित एक होटल पर पुलिस ने रेड कर के वहां चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश़ किया है। पुलिस ने होटल के कमरों से 10 लड़कियों के अलावा होटल के मैनेजर, एजेंट व तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने अपराधिक पुलिस ने मामला दर्ज कर उस होटल को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की कजहेड़ी स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने वहां पर अलग-अलग कमरों से 10 युवतियां पकड़ ली। इन लड़कियों में चंडीगढ़ के अलावा दूसरे शहरों की भी लड़कियां शामिल हैं। जांच में ये बात सामने आई है कि पकड़ी गई लड़कियां काफी समय से इस धंधे में लगी हुई है। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं, पुलिस ने होटल मैनेजर, एजेंट समेत पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
www.primepunjab.com
Keywords : hotel raid,sex racket,polie busted sex racket,call girls,manager,corona virus,seceret information,social distence,unlock-2

