BIG NEWS : 31 जुलाई को खत्म होगा अनलॉक-2, अनलॉक-3 में इन लोगों को मिल सकती है छूट
दिल्ली : प्राईम पंजाब
देश के लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए मार्च महीने में लाकडाउन लागू किया गया था। जिस दौरान सिर्फ जरुरी सामानों और दवाओं की दुकाने खोलने की इजाजत थी। फिर अनलाक-1 और अनलाक-2 के तहित अन्य कई तरह के कारोबारीं और संस्थानों को भी नियमों में रह कर खुलने की छूट दे दी गई। लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे सस्थान हैं जिनको खुलनें की अभी तक छूट नहीं मिल पाई है। अब अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइनज बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सभी को पता है कि 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसमें पहली अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात की गई है।
इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी. जिसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का पूरी सख्ती से पालन हो।
ये भी कहा जा रहा है कि अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है। सूत्रों की माने तो अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है। साथ ही राज्यों के लिए भी अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है।
ुदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसको लेकर सरकार भी काफी चिंता में है। इसलिए फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है। जिम को लेकर कहा जा रहा है कि कड़ी शर्तों के साथ इसे खोला जा सकता है।
www.primepunjab.com
Keywords : lockdown,unlock-2,unlock-3,Cinema hall,jim,social distene,Corona virus,Information and broadcasting

