VIDEO : तेरा पीछा ना मैं छोड़ूगी सोहनियां, प्रेमी के घर के बाहर कया किया लडक़ी ने – देखें वीडियो

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
जालन्धर के थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते न्यू रसीला नगर में एक अजब तमाशा देखने को मिला। जैसा कि हम लोग पहले कई बार मुंबई की फिल्मों में देख चुके है। पर असल जिन्दगी की बात ही कुछ अलग होती है। न्यू रसीला नगर के लोग तब हैरान रह गए जब एक 19 वर्षीय युवती ने अपने बेवफा आंशिक के घर के बाहर धरना लगा दिया। जानकारी देते हुए जालन्धर के घाास मंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने दावा किया कि उसका न्यू रसीला नगर के रहने वाले लडक़े से 5 साल से लव अफेयर चल रहा है। दोनों एक साथ ही स्कूल में पढ़ते थे और दसवीं क्लास से ही उनका अफेयर शुरू हो गया था। पहले तो लडक़ा उसे विवाह करने का झांसा देता रहा, लेकिन अब जब युवती ने लडक़े से विवाह के लिए जोर देना शुरू किया तो लडक़ा अपनी बात से मुकर गया और लडक़ी को जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीडि़त युवती ने बताया कि उसका बेवफा आशिक किसी दूसरी जगह पर भी उसका रिश्ता होने नहीं दे रहा इसीलिए आज उसने यह कदम उठाया है। उसने बताया कि जैसे ही उके चाहने वाले लडक़े को इस बात की भनक लगी तो कि लडक़ी उसके घर आ रही है तो वह घर को ताला लगाकर अपने परिवार संग फरार हो हो गया। पर लडक़ी ने कहा कि मैं किसी भी हालत में उसका पीछा नहीं छोड़ूंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

Keywords : lovers, lover girl,school girl,girl frien,love girl on strike,love guru,boy friend,marriage proposal, modern girl,mod girl,love marriage

47 Views