Spa Centre पंजाब : मनाही के आदेशों के बावजूद होटल में चल रहा था थाई सपा सैंटर, कई युवक और विदेशी लड़कियां काबू

अमृतसर : प्राईम पंजाब
अनलाक-1 के दौरान कुछ काम धंधों को इजाजत दी गई है पर सरकार की तरफ से कोरोना के चलते कई धंधों पर फिलहाल रोक लगा रखी है। ऐसा ही एक धंधा सपा सेंटर का भी है।

लेकिन बहुत से सपा सेटर मालिक और मनचले लोग अभी भी सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसे धंधों को लगातार चलता रख रहे है। पर अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग पाती है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां मौज मस्ती के शौकीनों के लिए शहर के बड़े होटल में सपा सेंटर चल रहा था। गत रात्रि पुलिस ने छापेमारी करके एक होटल में चल रहे पा सेंटर से कई अमीरजादों और विदेशी युवतियों को हिरास्त में लिया है।

ये लोग मनाही के बावजूद भी सपा सेटर चला रहे थे। होटल के मालिक के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि पंजाब के कई शहरों में मनाही के आदेशों के बावजूद लुकछिप कर सपा सेंटर और अन्य धंधे चलाए जा रहे है। जालन्धर भी उन में से एक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : Spa centre,Thai spa,amritsar hotel,hotel owner, police raid,government orders,unlock-1,spa girls

 

50 Views