Crime Punjab : पुलिस एनकाउंटर के दौरान वांटेड गैंगस्टर गंभीर घायल, 4 साथी भी गिरफ्तार

मोहाली : प्राईम पंजाब
मोहाली में पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने गोलीबारी के बाद 20 केसों में वांटेड खतरनाक गैंगस्टर जान बुट्टर और उसके 5 अन्य साथियां को गिरफ्तार कर लिया है। ये एनकाउंटर मोहाली के खरड़ में हुआ। वहां पर एक फलैट में गैंगस्टर छिप कर रह रहे थे। वे लोग वारदात करने के बाद यहां आ कर छिप जाते थे। उनकी पनाहगाह के बारे में पुलिस को सूचना मिल गई।जॉन बुट्टर जो 2012 से भगौड़ा चल रहा था और उसके 4 साथियों को पकड़ा गया है। फ्लैट के कमरे के दरवाजे को इन युवकों ने बंद किया हुआ था। जब युवकों को बाहर निकलने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को इस कार्रवाई में 6 वैपन मिले, जिसमें 9 MM के पिस्टल भी शामिल है।

ये एकशन मोगा और जगराओं पंजाब का सांझा एक्शन था। जिसके बाद पुलिस ने उस स्थान को घेर लिया। जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाना चाहा तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरु कर दी। गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने जबावी फायरिंग की। गोली लगने से गैंगस्टर जान बुट्टर को गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथियों को काबू कर लिया। पुलिस ने वहां से Scorpio गाड़ी और हथियार बरामद किए है। जान बुट्टर को PGI में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : police encounter,kharar encounter,gangstes,wanted criminals,pistol,hide out,pgi,most wanted

45 Views