खौफनाक- पिता ने तांत्रिक के कहने पर कर दी अपने 5 बच्चों की हत्या, पंचायत में कबूला गुनाह
जींद : प्राईम पंजाब
हरियाणा के जींद जिले से सभी के दिलों को बुरी दहला देने वाला मामला सामने आया है। हर कोई सौचने पर मजबूर हो गया है कि कया कया कोई पिता ऐसा भी कर सकता है ? जींद जिले के डिडवाड़ा गांव में एक पिता ने तांत्रिक के कहने पर 5 साल में अपने 5 बच्चों की हत्या कर दी। इन सभी बच्चों की उर्म 5 से 11 साल तक की थी। गत 17 जुलाई को डिडवाड़ा गांव से 5 और 7 साल की दो लड़कियां गायब हो गई थी। बाद में उन दोनों की लाशें नहर में से मिली थी। बच्चियों के पिता ने बतायाथा कि कोई व्यक्ति उसे नशीली चीज दे कर बच्चियों को अगवा करके ले गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चियों की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था। उन के शरीर पर कोई चोट या अन्य निशान नहीं थे। बाद में सारी बात खुली तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुम्मा निवासी डिडवाड़ा गांव के तौर पर हुई। ये बात सामने आ रही है कि जुम्मा ने इस वीभत्स कांड को किसी तांत्रिक के कहने पर किया है। बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी ने पूरे मामले में गांव की पंचायत के सामने आकर माफी मांगी है जिसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले के खुलासा होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है क्या आखिर कोई पिता ऐसे कर सकता है। आरोपी के तीन लडकियां और दो लडक़े बताए जा रहे है जिन सबकी हत्या कर दी गई है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी ने पंचायत के सामने अपना गुनाह कुबूल करते हुए कहा है कि उसने गरीबी में इस घटना को अंजाम दिया है और तांत्रिक के कहने पर ऐसा किया गया है। पुलिस फिलहाल इस बात का पता करने में लगी हुई है कि इन वीभत्स हत्या कांड में और कौन कौन लोग शामिल हैं। जुम्मा की पत्नी की इस मामले में कया भूमिका थी इसकी भी जांच की जा रही है। कोई भी इस बात को मानने क कौ तैयार नहीं है कि कया बच्चंो की मां को अपने बच्चों की मौत के बारे ना पता हो।

