BIG NEWS : पंजाब में अब कोरोना से बचाव के नियमों का उल्लंघन किया तो होगा मोटा जुर्माना -पढ़ें

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
अन्य कई राज्यों की तरह पंजाब सरकार भी कोरोना की रोकथाम के लिए रड़े कदम उठाने जा रही है। अब पंजाब में भी कोरोना की रोकथाम को लेकर ागू किए गए नियम तोडऩे वालों पर अब मोटा जुर्माना किया जाएगा। पंजाब सरकार ने वीरवार को इस संबंधी नए आदेश जारी किए हैं।

जारी किए गए आदेशों के अनुसार-
जो लोग होम क्वारेंटाइन की उल्लंघना करेंगे उन पर अब 5 हजार, होटल-रेस्टोरेंटों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर 5 हजार, सामाजिक समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोडऩे पर 10 हजार, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तोडऩे पर 2 हजार, बसों और कारों में नियम तोडऩे वालों पर 3 हजार और 2 हजार रुपए का चालान किया जाएगा। कुछ अन्य मामलों में भी नियम सख्त किए जा सकते है

39 Views