BIG NEWS : हेरोइन तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस का ASI , पत्नी और पुत्र गिरफ्तार
बठिंडा : प्राइम पंजाब
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने हेरोइन तस्करी करने के आरोप में पंजाब पुलिस के एक ASI को उसकी पत्नी और पुत्र सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। ए,टीएफ टीम ने जिला बठिंडा के गांव भोखड़ा के पास से उन तीनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 121 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए ASI की पहचान राजविंदर सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर और बेटा हरप्रीत सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा के तौर पर हुई है।

ASI वहां के सर्किट हाउस में गार्द में ड्यूटी पर तैनात था। उन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। STF के डीएसपी ने बताया कि टीम ने बठिंडा गोनियाना नेशनल हाईवे पर गांव भोखड़ा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली तो लिफाफे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने माना कि वे लंबे समय से तस्करी कर रहे थे।
www.primepunjab.com
Keywords : STF,narcotics smmugling,ASI wife and son arrested, ASI,Punjab police,haroine,ndps act,bathinda

