BIG NEWS : सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन ओर उसके साथी को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा
दिल्ली-
देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई देश के कई राज्यों में बड़ा सेक्स रैकेट संचालित करने वाली कुख्यात गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने आज सजा सुना दी। सोना पंजाबन को 24 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि उसके करीबी सहयोगी संदीप को 20 साल की सजा हुई है।

12 साल की एक नाबालिग लडक़ी को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने के आरोप में सोनू पंजाबन को ये सजा मिली है। वहीं उसके साथी संदीप को नाबालिग के साथ रेप करने और उसे देह व्यापार में जबरन धकेलने के आरोप में सजा सुनाई गई है। गत दिनों दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनू पंजाबन और संदीप को दोषी करार दिया था। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में बंद थी।

दोषी करार दिए जाने के 2 दिन बाद तिहाड़ जेल में बंद शातिर सोनू पंजाबन ने कोई दवाई खाकर आत्महत्या का ड्रामा भी किया था। अस्पताल में उसका इलाज किया गया और वो बिल्कुल ठीक हो गई थी। दरअसल, साल 2014 में दिल्ली के नजफगढ़ थाने में एक केस दर्ज किया गया था। जिसमें नाबालिग लडक़ी को देह व्यापार में जबरन धकेलने के आरोप में सोनू पंजाबन और उसके 6 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

सोनू एक अन्य केस में सजायाफता है। उस सजा के साल पूरे होने के बाद ये सजा उम्रकैद ही मानी जाएगी। सजा की घोषणा करते हुए अदालत ने पीडि़त लडक़ी को 7 लाख रुपये देने का हुकम भी सुनाया है।
www.primepunjab,com
Keywords :
sex scandel,Sex racket,Sonu punjaban,Film fukre, Bholi Punjaban,jail,delhi court,imprisionment,minor raped

