Covid-19 : जालन्धर के सिविल अस्पताल में एक और कोरोना मरीज की मौत

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
पंजाब में कोरोना वायरस लगातार कई जाने लें चुका है। जालन्धर में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज जालन्धर के सिविल अस्पताल में एक कोरोना पीडि़त बजुर्ग की मौत हो गई। वह कपूरथला का रहने वाला था पर जालन्धर के सिविल अस्पताल में दाखिल था।

मरने वाले की पहचान राज कुमार शर्मा (72) निवासी अमन नगर कपूरथला के रूप में हुई है। कल जालन्धर की कपूरथला रोड स्थिति एक प्राईवेट अस्पताल में एक बजुर्ग की मौत हो गई थी। पंजाब में आज कोरोना संक्रमण के चलते 4 लोगों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति जिला होशियारपुर का था।

 

42 Views