BIG NEWS : बदमाशों की गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की मौत
गाजियाबाद : प्राईम पंजाब
आजकल बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ चुके है कि वह पत्रकारों को भी हत्याए और हमले करने लगे है। गत दिनों यू.पी. के गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में से गुजर रहे एक पत्रकार विक्रम जोशी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। अब जानकारी मिली है कि बदमाशों की गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्रकार विक्रम ने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की शिकायत पुलिस से की थी। विक्रम द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज आरोपी और उसके कई साथियों ने सोमवार रात घेर कर उन्हें बेहद करीब से सिर में गोली मारी थी।
www.primepunjab.com
Keywords : Gaziabad journalist shot dead,eve teasing,gangsters,police,vikram joshi murder
54 Views

