BIG CRIME पंजाब : छात्रा से तीन युवकों ने किया गैंगरेप-मामला दर्ज
लुधियाना : प्राईम पंजाब
लुधियाना जिले के एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात होने की खबर मिली है। पीडि़त लडक़ी डर के मारे चुप रही तो बदमाशों के हौसले बढ़ गए। फिर कया था अगले दिन फिर से लडक़ी के घर आ धमके। उसी वक्त काम से लौटे लडक़ी के माता-पिता को देखकर उसे छोड़ फरार हो गए। इस बारे में शिकायत के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
आरोपी लडक़ी के गांव के ही तीन युवक हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव की लडक़ी की मां ने बताया है कि 17 जुलाई को वह और उसका पति अपने-अपने काम पर गए थे। घर में अकेली मौजूद 9वीं कक्षा में पढऩे वाली 14 साल की बेटी दोपहर के समय 2 बजे शौच के लिए जंगल में गई तो मनोज, अर्जुन और निक्कू ने डरा-धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। शाम के समय लडक़ी ने काम से लौटे माता-पिता को इस धक्केशाही के बारे में बताया पर बदनामी के डर से उन्होनें पुलिस को शिकायत नहीं की अगले दिन फिर काम पर गए पति-पत्नी काम से जल्दी घर लौट आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि तीनों युवक उनकी बेटी को घर से उठाकर जंगल की ओर ले जा रहे थे। उन्हें देखते ही तीनों धमकियां देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दी।

