BIG CRIME पंजाब : पुलिस पार्टी पर हमला ASI को किया गंभीर घायल
अमृतसर : प्राईम पंजाब
पंजाब के अमृतसर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। वहां पर बदमाशों ने एक पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में पंजाब पुलिस का एक ASI गंभीर घायल हो गया है। ये पुलिस पार्टी धोखाधड़ी के एक केस में आरोपियों को गिरफ्तार करने पंहुची थी। इस घटना ने पटियाला की सब्जी मंडी में पंजाब पुलिस के एक ASI पर किए गए जानलेवा हमले की याद ताजा कर दी है।

ये घटना चौंक मेहता क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस का एक एएसआई और दो सिपाही तरनतारन में दर्ज 420 के एक मामले में आरोपी मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए आई थी। आज जैसे ही पुलिस वाले वहा पंहुचे आरोपी पक्ष के लोग अपने साथियों के साथ पहले से ही तैयार बैठे थे। उन्होनें पुलिस पार्टी पर हल्ला बोल दिया।

पुलिस वालों की ना सिर्फ वर्दियां फाड़ दी गई बलकि उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। इस दौरान ASI के सिर पर लोहे के राड से प्रहार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हमलावरों में आरोपी हरजिंदर सिंह और उसके 10-12 साथ शामिल थे। वारात के बाद वह सभी फरार हो गए है।

