Covid-19 : जालन्धर में कोरोना हुआ काबू से बाहर, आज सोमवार को फिर नए मरीज मिले
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। आज लगातार 5 वें दिन रिकार्ड मामले सामने आए हैं। पंजाब भी इसका अपवाद नहीं है। जालन्धर, लुधियाना और अमृतसर लगातार कोरोना के हाटस्पाट बने हुए है। जालन्धर में पिछले कई दिनों से कोरोना का कहर लगातार जारी है। हालांकि पहले 5-7 मामले ही सामने आते थे, लेकिन अब कोरोना तेजी पकड़ चुका है। आज सोमवार 20 जुलाई को भी 11 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद मरीजों की संख्या 1665 तक पहुंच गई है। वहीं राहत की खबर है कि आज सुबह जिला जालन्धर में 465 रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना लगातार कहर मचाता जा रहा है। लाकडाउन में ढील मिलने के बाद लोग पूरी तरह से लापरवाह हो गए हैं। जिसके चलते रोज ही रिकोर्ड मामले सामने आ रहे है। कोरोना की दहशत से घबरा चुके कई लोग फिर से लाकडाउन को याद करने लगे हैं।

www.primepunjab.com
Keywords : Corona in jalandhar,Covid-19,Positive cases,Corona update,Corona Vacine

