एच.एम.वी. ने आयोजित किया इंटरनेशनल वेबिनार

हंस राज महिला महाविद्यालय के साइकोलॉजी तथा सोशियोलॉजी विभागों की ओर से आईक्यूएसी के सानिध्य में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशानुसार एनजीओ अपार के संयुक्त तत्वावधान में ‘महामारी के समय में जेंडर इक्विटी इश्यूज’ विषय पर इंटरनेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार सीरीज कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने महामारी के समय में इस प्रकार के वेबिनार आयोजित किये जाने पर ज़ोर दिया। सोशियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बलजिंदर सिंह ने वेबिनार के विषय की व्याख्या की। साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आश्मीन कौर ने रिसोर्स पर्सन्स का परिचय देते हुए सेशन को मॉडरेट भी किया। वेबिनार में मुख्य स्पीकर डॉ. वंदना शर्मा, पूर्व डीन सोशल साइंस तथा विभागाध्यक्षा साइकोलॉजी विभाग, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, प्रोफेसर ऑफ़ एमिनेंस अकाल यूनिवर्सिटी, तलवंडी साबो थे। बेहतरीन प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने भारत के अनुसार महामारी के समय में जेंडर इक्विटी इश्यूज पर बात की। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। दूसरे स्पीकर के तौर पर एनजीओ अपार की संस्थापक तथा यूएस से फिजिशियन डॉ. नवनीत भुल्लर उपस्थित थे। उन्होंने वैश्विक स्तर पर व्याप्त महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ही रिसोर्स पर्सन्स ने जेंडर इक्विटी की ओर बढऩे के लिए प्रयोग किये जा सकने वाले कई मॉडल्स पर भी बात की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने वेबिनार की सफलता पर विभागों को बधाई दी। डॉ. आश्मीन कौर ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. कंवलदीप कौर, वेबिनार सीरीज कोऑर्डिनेटर डॉ. रमनीता सैनी शारदा तथा टेक्निकल टीम का धन्यवाद किया।

44 Views