CRIME NEWS : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ एक और केस दर्ज

मोहाली : प्राईम पंजाब
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पंजाब पुलिस ने कुछ समय पहले FIR दर्ज की थी। तब उस पर कफ्र्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था। उनकी एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इस क्लिप में वह लॉकडाउन के दौरान फायरिंग रेंज में AK-47 से फायर करते दिखाई दे रहा था। बाद में कोर्ट में पुलिस ने कहा कि जांच में पाया गया कि सिद्धू मूसेवाला के हाथ में खिलौना असालट थी।

जिसके बाद गत दिनों अदालत से की अदालत ने सिद्धू मूसेवाला की जमानत मंजूर कर ली थी। लेकिन ऐसा लगता है कि इस गायक का विवादों से पुराना नाता है। अब एक बार फिर की मुसीबतेंं बढ़ती नजर आ रही है। अब सिद्धू मूसेवाला के गीत संजू को लेकर के उसके खिलाफ क्राईम ब्रांच ने मोहाली में केस दर्ज किया है। इस गीत में पर हथियारों को महिमा मंडित करने के आरोप लगे है। इस गीत में ने खुद की तुलना फिलम अभिनेता संजय दत्त से भी की है।

34 Views