बीडी आर्य कालेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व को समर्पित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता करवाई
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
बनारसी दास आर्य कॉलेज जालन्धर छावनी के पंजाबी विभाग और यूथ क्लब की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य हिंद की चादर बलिदान और त्याग की मूर्ति तेग के धनी, देशप्रेमी, धर्म रक्षक और सहनशीलता की महानतम मिसाल गुरु साहिब जी के जीवन और उनकी वाणी के विषय में छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करना और उनके विचारों से शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में प्रिंसीपल डा. सरिता वर्मा जी ने इस कार्यक्रम के इंचार्ज मैडम (प्रमुख पंजाबी विभाग) डा. सुरेंद्र पाल कौर और प्रतियोगी छात्रों की प्रशंसा की उन्होंने छात्रों को गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने और भविष्य में और अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

