Corona live : जालन्धर के सिविल अस्पताल में कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत
जालन्धर/बेगोवाल:मनवीर सिंह वालिया
कोरोना वायरस का कहर अब बढ़ता ही जा रहा है। हजारों लोग बीमार हो चुके हैं और कई कीमती जानें जा चुकी है। आज फिर जालन्धर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। बेगोवाल के निवासी 70 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलकार सिंह पुत्र बंता सिंह बेगोवाल के रूप में ही है। इसकी पुष्टि सरकारी अस्पताल बेगोवाल की एस.एम.ओ. डा. किरनप्रीत कौर शेखो ने की है। दूसरी तरफ़ मृतक का संस्कार आज बेगोवाल में सेहत की टीम, पुलिस कर्मियों और 3 परिजनों की मौजूदगी में किया गया। बलकार सिंह ड्राइविंग स्कूल चलाता था, उसे बीमार होने के कारण इलाज के लिए 14 जुलाई को जालंधर के प्राईवेट अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया था। इलाज में सुधार न होते देख उसे 16 तारीख़ को सिविल अस्पताल जालन्धर भेज दिया गया था। 18 जुलाई को जालन्धर के सिविल अस्पताल बलकार सिंह की मौत हो गई।

