BIG NEWS : दिल्ली की बदनाम सेक्स रैकेट सरगना सोनू पंजाबन ने जेल में जहर निगला
नई दिल्ली : प्राईम पंजाब
दिल्ली की बदनाम सेक्स रैकेट सरगना गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन जिस को गत दिवस अदालत ने एक बच्ची के अपहरण और रेप के मामले में दोषी करार दिया था। उसने आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोई जहरीली दवाई पी कर जान देने की कोशिश की। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। जेल प्रशासन की और से सोनू पंजाबन को तुरन्त दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवा दिया, बताया जा रहा है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। सजा सुनाए जाने के बाद सोनू पंजाबन तिहाड़ की जेल नंबर 6 में बंद है।
कल शुक्रवार 17 जुलाई को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने एक मामले में सोनू पंजाबन को दोषी ठहराया था.। वैसे तो सोनू पंजाबन पर कई केस दर्ज हैं, पर वह हमेशा अपने पैसे और उंची पंहुच के बल पर बचती आ रही थी। अब पहली बार उसे किसी मामले में दोषी ठहराया गया. 12 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और उसे जबरन जिस्मफरोशी करवानेे के मामले में सोनू और उसके सहयोगी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। यह सनसनीखेज मामला साल 2009 का है।

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक बारह साल की बच्ची का अपहरण हुआ और बाद में वह किसी तरह से वहां से भाग निकली थी। उसने पुलिस को अपनी सारी आपबीती सुनाई थी। कुख्यात सरगना सोनू पंजाबन पर दिल्ली के कई थानों के अलावा देश के कई राज्यों में बड़ा ऑर्गनाइज्ड सेक्स रैकेट चलाने के मामले दर्ज हैं। उसके किरदार को सामने रख कर फिल्में भी बन चुकी हैं। सोनू पंजाबन इतनी ज्यादा चर्चित हो गई थी कि उसके किरदार पर बॉलीवुड में फिल्में भी बनने लगी थीं। मशहूर हिन्दी फिल्म फुकरे में भोली पंजाबन का किरदार सोनू पंजाबन का ही असल किरदार है। इ फिल्म में वह भोले भाले युवकों को अपने जाल में फंसा कर गलत धंधों में फंसाती दिखाई गई है। रेप और अपहरण केस में उसे सजा 21 जुलाई को सुनाई जाएगी।
www.primepunjab.com
Keywords : Sonu punjaban, call girs,sex racket,rape and kidnapping,minor girl raped,tihar jail,dwarka court

