Sonu Punjaban Case : कौन है देह व्यापार का बड़ा रैकेट चलाने वाली लेडी डान सोनू पंजाबन

 
दिल्ली-प्राईम पंजाब
देह व्यापार की मशहूर लेडी डान सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्ली की अदालत में किडनैपिंग और देह व्यापार से जुड़े एक केस में दोषी पाया गया है। इस केस में सोनू पंजाबन को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इस केस में सजा का ऐलान होना बाकी है। अभी सोनू तिहाड़ में बंद है।एक बारह साल की बच्ची के अपरहण ,रेप और उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के मामले में उसे कोर्ट दोषी माना है. 

साल 2009 में दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से से एक बारह साल की बच्ची का अपरहण हुआ और फिर 5 साल बाद 2014 में वो बच्ची नजफगढ़ थाने पहुंची और उसने पूरी आपबीती बताई. बच्ची ने बताया कि साल 2006 में जब वो 6वीं क्लास में पढ़ रही थी तब उसकी दोस्ती संदीप बेदवाल नाम के शख्स से हो गई. 2009 में संदीप उससे शादी करने के बहाने लक्ष्मी नगर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया, फिर उस बच्ची को अलग अलग लोगों को 10 बार बेचा गया

बीच में बच्ची सोनू पंजाबन के पास भी रही जिसने उसे जिस्मफ़रोशी के धंधे में जबरन धकेल दिया. इस दौरान बच्ची को नशे के इंजेक्शन दिए गए और न जाने कितने लोगों ने उसके साथ रेप किया. बच्ची को दिल्ली के अलावा हरियाण और पंजाब भी भेजा गया. आखिर में एक सतपाल नाम के शख्स ने बच्ची से जबरन शादी कर ली लेकिन बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर नजफगढ़ थाने पहुंच गयी. बाद में इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने की और सोनू पंजाबन और संदीप को गिरफ्तार किया गया. अब कोर्ट ने दोनों को रेप और अन्य संगीन धाराओं में दोषी करार दिया है, इसी केस में सोनू पंजाबन और संदीप को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया ये पहला मौका है जब उसे किसी केस में दोषी पाया गया है.वहीं पीड़ित लड़की को पुलिस ने सुरक्षा दी हुई है और पुलिस उसकी आर्थिक मदद भी करती है.सोनू पंजाब ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें बताई थी। सोनू का सेक्स रैकेट के दिल्ली और आसपास के कई राज्यों में था।

सोनू ने खुलासा किया कि उसके रैकेट में दिल्ली और दूसरे राज्यों की कॉलेज स्टूडेंट्स भी जुड़ी हुई थी। सोनू पंजाबन ने बताया था कि कॉलेज की छात्राएं भी उसके पास आती थीं, उसने बताया है कि छुट्टी के दिनों में अपनी मर्जी से लड़कियां उसके पास आती थीं।

कौन है सोनू पंजाबन पढ़ें-

देश भर में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली है। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले वो एक साधारण कॉलेज जाने वाली लडक़ी थी। आठ साल पहले गीता का नाम एक हत्या के मामले से जो जुड़ा तो आज तक अपराध से दूर नहीं जा पायी। इसके बाद वो जिस्मफरोशी में उतर गई।

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोनू का सेक्स रैकेट के दिल्ली और आसपास के कई राज्यों में था। सोनू ने खुलासा किया कि उसके रैकेट में दिल्ली और दूसरे राज्यों की कॉलेज स्टूडेंट्स भी जुड़ी हुई थी। सोनू पंजाबन ने बताया है कि कॉलेज की छात्राएं भी उसके पास आती थीं, उसने बताया है कि छुट्टी के दिनों में अपनी मर्जी से लड़कियां उसके पास आती थीं।

जिस्मफरोशी का रैकेट चला रही सोनू पर पुलिस ने साल 2011 में मकोका लगाया था। बाद में वह मकोका केस में बरी हो गई थी। सोनू पर आईपीसी की धारा 363, 366, 342, 370, 370्र, 372, 373, 376, 34, 120क्च और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज छा। सोनू पंजाबन का नाम प्रॉस्टिट्यूशन और फ्लैश ट्रेड में 2003 से जुड़ा हुआ है। सोनू पंजाबन उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में बरामद हुई थी। लेकिन उस वक्त पुलिस की जांच में सोनू पंजाबन बचकर निकल गई थी।


कई बड़े-बड़े अमीर बिजनसमैन थे क्लाइंट, मशहूर मॉडल्स होती थीं सप्लाई –
दिल्ली में बड़ा सेक्स रैकट चलानेवाली सोनू पंजाबन के क्लाइंट की लिस्ट में कई बड़े बिजनसमैन शामिल थे। वहीं उसके लिए काम करनेवाली लड़कियों की लिस्ट में कई नई मॉडल्स और ऐक्ट्रेस शामिल थीं। इन्हें कोलकाता, मुंबई, राजस्थान और पंजाब इत्यादि राज्यों में भेजा जाता था।

अपराधी और बुरे लडक़ों से सोनू पंजाबन बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती थी। जानकार बताते हैं कि उसकी लाइफ में जो भी लडक़ा आया वह आखिर में मारा ही गया। हेमंत से पहले सोनू पंजाबन को गैंगस्टर विजय सिंह से प्यार हो गया था। वह श्रीप्रकाश शुक्ला का करीबी था। दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन 2003 में विजय को पुलिस ने मार गिराया। उसके बाद दीपक नाम के शख्स के साथ सोनू का अफेयर रहा, उसे असम में मार दिया गया। इसके बाद दीपक का भाई हेमंत सोनू उसकी जिंदगी में आया। हेमंत ने उसकी काफी मदद की। फिर डबल मर्डर केस में नाम आने के बाद 2006 में उसे गुरुग्राम एनकाउंटर में मार गिराया गया। अब सभी को 22 जुलाई का इंतजार है जब अदालत उसे उसके अपराधों की सजा सुनाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

Keywords : Sonu punjaban,lady,call girls,big businessmen,hotels,collage girls,paid sex,delhi court,rohtak,pacso act

45 Views