CRIME STORY : देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली लेडी डान सोनू पंजाबन रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार

दिल्ली : प्राईम पंजाब
देह व्यापार की मशहूर लेडी डान सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को दिल्ली की अदालत में किडनैपिंग और देह व्यापार से जुड़े एक केस में दोषी पाया गया है। इस केस में सोनू पंजाबन को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इस केस में सजा का ऐलान होना बाकी है। अभी सोनू तिहाड़ में बंद है। केस 16 साल की एक मासूम लडक़ी से जुड़ा है जिसे पंजाबन गैंग ने कई जगहों पर बेचा जहां उसका कई बार अलग-अलग लोगों ने रेप किया। फिर लडक़ी किसी तरह वहां से निकलकर अपने परिजनों तक पहुंच गई थी।

कई बड़े बिजनसमैन थे क्लाइंट, मशहूर मॉडल्स होती थीं सप्लाइ- 

दिल्ली में बड़ा सेक्स रैकट चलानेवाली सोनू पंजाबन के क्लाइंट की लिस्ट में कई बड़े बिजनसमैन शामिल थे। वहीं उसके लिए काम करनेवाली लड़कियों की लिस्ट में कई नई मॉडल्स और ऐक्ट्रेस शामिल थीं। इन्हें कोलकाता, मुंबई, राजस्थान और पंजाब इत्यादि में भेजा जाता था। जल्दी आकर्षित हो जाती थी। जाननेवाले बताते हैं कि उसकी लाइफ में जो भी लडक़ा आया वह आखिर में मारा ही गया। हेमंत से पहले सोनू पंजाबन को गैंगस्टर विजय सिंह से प्यार हो गया था। वह श्रीप्रकाश शुक्ला का करीबी था। दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन 2003 में विजय को पुलिस ने मार गिराया। उसके बाद दीपक नाम के शख्स के साथ सोनू का अफेयर रहा, उसे असम में मार दिया गया। इसके बाद दीपक का भाई हेमंत सोनू उसकी जिंदगी में आया। हेमंत ने उसकी काफी मदद की। फिर डबल मर्डर केस में नाम आने के बाद 2006 में उसे गुरुग्राम एनकाउंटर में मार गिराया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : prostitution,prostitute,gangster, lady don,rape,minor girl,kidnapping,posco act,court,clintcs,call girls,paid ex,police rncounter,sonu punjaban

58 Views