BIG NEWS : देश में तेजी से बढ़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले और 687 लोगों की मौत
दिल्ली-
देश में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के देश में रिकार्ड सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले और 687 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले सामने आए हैं और 687 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,03,832 हो गई है. इनमें 3,42,473 एक्टिव केस हैं और इसके साथ ही 6,35,757 संक्रमण के शिकार लोग ठीक हो चुके हैं. 25,602 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,693,700), ब्राजील (2,014,738) में हैं. देश में कोरोना मामले बढऩे की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3,42,473 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे अधिक एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 99 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 36.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

