जालन्धर में ससुराल वालों से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, नवदीप विरदी
लाकडाउन के बाद लोगों में काफी तनाव देखने को मिल रहा है। जिस कारण कई दुख्द घटनाए हो रही है। जालन्धर में आज गुरुवार को एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्हत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस युवक का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। और इसी विवाद के चलते ससुरालवालों ने बुधवार शाम को कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। मरने वाले की पहचान निवासी कालिया कालोनी के तौर पर बताई गए है। वह एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मऋतक के परिजनों ने बताया कि गोपाल बस स्टैंड के नजदीक स्थिति एक रेस्टोरेंट में काम करता था। उसका अपनी पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। कपूरथला में रहने वाले उसके ससुराल वालों ने बुधवार शाम को उसके घर आकर उससे मारपीट की। इस बेइज्जी से वह काफी परेशान हो गया था। गुरुवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके भतीजे ने जाकर देखा कि वह फंदे से लटक रहा है।

45 Views