BIG NEWS : गुरुद्वारा साहिब के महासचिव ने मेयर और विधायक के नाम पर धमकियां मिलने पर जहर निगला
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां पर धमकियों से परेशान हो कर एक धार्मिक अस्थान के महासचिव ने जहर निगल कार जान देने की कोशिश की। उन्हें काफी गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार जालन्धर के मेयर और एक विधायक के नाम पर धमकी मिलने से बुरी तरह स परेशान हो कर करतारनगर निवासी कुलजीत सिंह चावला नामक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करनी चाही। परिवार वालों ने उन्हें तुरन्त निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कुलजीत सिंह चावला कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं और गुरुद्वारा आसा पूरण के महासचिव हैं। उन्होंने अपने सुसाइड नोड में लिखा है कि गुरुद्वारे के कुछ सदस्य उन्हें लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। गुरुद्वारे के सदस्य उन्हें मेयर और एक विधायक के नाम की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

