प्रेमचंद मारकंडा SD कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की इंटीग्रेटेड बी.ए. बी. ऐड. सेमेस्टर प्रथम की छात्राओं का यूनिवर्सिटी में प्रथम, तृतीय, छठे, सातवें, दसवें, बारहवें तथा तेहरवें स्थान पर कब्ज़ा
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पी. सी. एम. एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर का इंटीग्रेटेड बी. ए. बी.ऐड. प्रथम सेमेस्टर का दिसंबर 2019 का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा । जिसमें कॉलेज की छात्रा कुमारी अर्शप्रीत कौर 500 में से 390 (78%) अंक लेकर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर रही । कुमारी मनप्रीत कौर 369 (73.8%) अंक लेकर तृतीय, कुमारी कमलप्रीत कौर ने 357 (71.04%) अंक प्राप्त करके छठे, फिरदोश बनो 355 अंक प्राप्त करके सातवें, कुमारी आशिमा 351 अंकों के साथ दसवें, कुमारी फिरदोश 346 अंक लेकर बारहवें तथा कुमारी रेणुका बाली 344 (68.8%) अंक लेकर यूनिवर्सिटी में तेरहवें स्थान पर रहीं । प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने बधाई देते हुए कहा की कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर रंग लाती है । जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लगन और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है ।

