जालंधर वेस्ट में बैकफुट पर कांग्रेस, रिंकू ने धीरे से दिया जोर का झटका
जालंधर वेस्ट में बैकफुट पर कांग्रेस, रिंकू ने धीरे से दिया जोर का झटका
कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल, सांसद रिंकू बोले – प्रदेश की सभी 13 सीटों पर खिलेगा कमल
जालंधर/
लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू ने जालंधर वेस्ट में एक साथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कर जहां कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका दिया है वहीं कांग्रेस के कई मजबूत विकेट एक साथ गिरा दिए हैं। ऐसा कर रिंकू ने न सिर्फ कांग्रेस को कमजोर किया है बल्कि जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक समीकरण अपने हक में साधने की भी सफल कोशिश की है। रिंकू ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर रिंकू ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपने परिवार भाजपा में आने का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा कि आशा है आप सभी एक जुट होकर भाजपा के लिए काम करेंगें। इन चुनावों को लेकर यदि कोई विचार या सुझाव आपके मन में आए तो आप उन्हें दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में अबकी बार भी कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली, जनता उन्हें खुद आईना दिखाने को तैयार बैठी है। रिंकू ने कहा कि जिस चुनौतियों और परिस्थितियों का देश इन दिनों सामना कर रहा है, उससे निपटने के लिए अगर कोई उपयुक्त दल है तो वह है भाजपा और कोई उपयुक्त नेता है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति भाजपा करती है, परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से सभी जगह से अनुकूल परिणाम आएंगे। मोदी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है।
रिंकू ने बताया कि आने वाले समय में भाजपा कुछ और बड़े नेताओं को अपने दल में शामिल कर सकती है। कुछ लोगों के साथ बातचीत अंतिम चरण में हैं।
इस मोके भाजपा में शामिल होने वालों में हरमिंदर सिंह सोनू, रविंदर सिंह मोंटू, गुरदेव सिंह गेबी, बलबीर सिंह, तरलोक सिंह, तरसेम सिंह, राम मूर्ति, दीपक सिंह, जतिंदर सिंह, आकर्षण सिंह, वोमी जन्नत हुसैन, मोहन लाल, सुनील बद्रीनाथ, दीपू, ज्योति, गौरव, जनक राज, चिंटू लोच, गुरप्रीत, व शिव दयाल आदि के नाम विशेषनीय हैं।

