भगवान श्री राम भारतीयों की आस्था के केन्द्र ही नहीं बल्कि सभ्यता के प्रतीक भी हैं : अनीता कैंथ
भगवान श्री राम भारतीयों की आस्था के केन्द्र ही नहीं बल्कि सभ्यता के प्रतीक भी हैं : अनीता कैंथ
श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में लंगर का करवाया शुभारंभ
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) फगवाड़ा में नवगठित श्री राम सेना की ओर से आज भगवान श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के शुभ अवसर पर बानिया मन्दिर मेहली गेट में कुलचे छोले का लंगर लगाया गया। जिसका शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश की धर्मपत्नी एवं लोकसभा हलका होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार श्रीमति अनीता कैंथ ने करवाया। उन्होंने अपने हाथों से राहगीरों को लंगर वितरित किया और श्री रामनवमी की शुभकामनाएं दी। श्रीमति अनीता कैंथ ने कहा कि प्रभु श्री राम भारत वासियों की आस्था के केन्द्र ही नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता के भी प्रतीक हैं। उनका सारा जीवन हमें शुद्ध आचरण के साथ मर्यादाओं की सीमा में रहकर जीवन व्यतीत करना सिखाता है। उन्होंने सभी से आह्वान कर कहा कि अपने ब”ाों को बचपन से ही महार्षि वाल्मीकि रामायण एवं श्री रामचरितमानस के प्रसंग कहानियों के रूप में जरूर सुनायें ताकि उनके अन्दर अ‘छे गुणों का विकास हो। लंगर की सेवा श्री राम सेना के सदस्यों शिव शर्मा, राजीव चहल राजू, राहुल शैरी, अमित शर्मा दीपू, हितेन्द्र राणा गिन्नी, गुरबख्श सिंह शेरा, विशु ऐरी, राहुल करवल, सनी बत्ता और हनी भीम द्वारा बहुत ही प्रेम भावना के साथ वितरित की गई

