दर्शन लाल शर्मा बने श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के प्रधान, विनोद जसरा को बनाया गया चेयरमैन

करतारपुर ,18 जून: ( दिनेश कुमार )

श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर करतारपुर की एक विशेष मीटिंग चेयरमैन प्रदीप शर्मा संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी की देखरेख में भगवान श्री परशुराम मंदिर कतनी गेट करतारपुर में हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने भाग लिया व सर्वसम्मति से दो साल के लिए पंडित दर्शन लाल शर्मा को श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर का प्रधान बनाया गया, उसके साथ एडवोकेट किशन कुमार शर्मा को उप प्रधान, विनोद जसरा को चेयरमैन नियुक्त किया गया| इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भगवान श्री परशुराम मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद प्राप्त किया| प्रधान दर्शन लाल शर्मा ने कहा की अगली मीटिंग में श्री ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रधान, चेयरमैन, उप प्रधान का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया| प्रधान दर्शन लाल शर्मा ने कहा की ब्राह्मण समाज के दिए वे दिन-रात एक करेंगे और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए हमेशा ही प्रयासत रहेंगे| इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी,अयोध्या नाथ रिखी, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद जसरा, मदनलाल शर्मा, वनमाली कांत शर्मा, गगन गौतम, कौशलेंद्र ऐरी,कुलदीप अग्निहोत्री, संजय शर्मा ,उपकार पराशर ,सतीश शर्मा, बृजमोहन मोदगिल, राहुल शर्मा, पंडित राम कुमार शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे कैप्शन-श्री ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त प्रधान दर्शन लाल शर्मा ,उप प्रधान एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा ,चेयरमैन विनोद जसरा का फूल माला डालकर स्वागत करते हुए श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी, चेयरमैन प्रदीप शर्मा व अन्य पदाधिकारी

23 Views