श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति करतारपुर ने श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सामग्री भेजी।

करतारपुर ,19 जून 🙁 दिनेश कुमार )

बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी की यात्रा जोकि जून से शुरू होने जा रही है और इसमें लाखों की तादाद में शिव भगत बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु जाते हैं और उनकी सुख सुविधा रहने के लिए कई शिव भगत वहां पर लंगर की सेवा करते हैं इसी के तहत करतारपुर की श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल खन्ना , श्री शिव सेवा मंडल जाखल मंडी द्वारा पंचतरणी, बालटाल चंदनवाड़ी में लगाए जा रहे श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर हेतु करतारपुर शहर वासियों के सहयोग के साथ लंगर सामग्री गौशाला मंदिर प्रांगण से प्रधान रणदीप गौड़ ,संरक्षक संजीव भल्ला, व समस्त पदाधिकारियों की देखरेख में भेजी गई। हर हर महादेव के जयकारों से गौशाला मंदिर गूंज उठा ।मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों ने महादेव के जयकारे लगाते हुए लंगर सामग्री भेजी ।इस मौके पर श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल खन्ना से अमित शर्मा, ललित जोशी, संदीप गिरी ,सतीश कुमार, अमन कुमार, राजेश लातवा, विजय मेनरो, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार बर्मा, के साथ-साथ करतारपुर से राजकुमार अरोड़ा,मास्टर अमरीक सिंह, अजय सक्सेना, महंत पाली जी, मोहनलाल, रिशु बाहरी, हरविंदर सिंह रिंकू, गौशाला प्रधान बलराम गुप्ता ,ओमप्रकाश ,कृष्णा भनोट ,गोपाला, बचन सिंह, प्रदीप चौड़डा,अंकुर वालिया , सुधीर वालिया ,अमित वालिया ,विनायक सूरी, सुनील बंश, रामपाल बोनी, प्रदीप गौड़, बरिदंर बिल्ला, किट्टू वालिया,रूवल वालिया, दीपक मोहिंदरू , दीपू, पंडित वेद प्रकाश ,रुद्राक्ष भल्ला सहित बहुत से शहर के गणमान्य व शिव भगत मौजूद थे ।इस मौके पर प्रधान रणदीप गौड़, संरक्षक संजीव भल्ला ने बताया कि लंगर सामग्री पूरे करतारपुर शहर निवासियों के सहयोग के साथ भेजी जा रही है उन्होंने सभी शहर वासियों का लंगर में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया व आए हुए गणमान्य का स्वागत किया। कैप्शन -श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति करतारपुर के पदाधिकारी श्री अमरनाथ यात्रियों हेतू लंगर सामग्री भेजते हुए साथ में हैं शहर के गणमान्य व शिव भगत दूसरे चित्र में भंडारा सामग्री

30 Views